पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टमाटर और मटर से भरे ट्रक पलटे

टमाटर और मटर से भरे ट्रक पलटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटाबाइपास चौराहे पर बुधवार को मटर और टमाटर से भरे ट्रक पलट गया। दुर्घटना में दोनों ट्रकों का माल सड़क पर बिखर गया, लेकिन जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पीपलिया जोधा, मंदसौर निवासी ट्रक चालक समरथ पुत्र रतनलाल बदनावर से मटर भरकर जयपुर जा रहा था। इस दौरान कोटा बाइपास चौराहे पर बुधवार सुबह गलत साईड से रहे ट्रक के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। इससे मटर सड़क पर बिखर गए। इसी प्रकार बरेली उत्तरप्रदेश निवासी ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ पुत्र नबी अहमद इंदौर से ट्रक में टमाटर भरकर दिल्ली जा रहा था। बुधवार शाम कोटा चौराहे पर घुमाव पर टमाटर का पलटा ट्रक देखकर घबरा गया और उसका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया तथा टमाटर बिखर गए। दुर्घटना में दोनों चालक खलासी सकुशल बच गए।

नसीराबाद. कोटा बाइपास चौराहे पर बुधवार को ट्रक पलटने के बाद सड़क पर िबखरे टमाटर।