पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताला तोड़कर सामान गायब करने का आरोप

ताला तोड़कर सामान गायब करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद | गांधीचौक निवासी एक महिला ने नौ लोगों के खिलाफ उसके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर उसमें अंदर प्रवेश कर घर में रखा सामान गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सिटी थाने में दर्ज मामले में गांधी चौक हाल अजमेर निवासी राजश्री प|ी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उसका गांधी चौक क्षेत्र में पुश्तैनी मकान है। गत 2 फरवरी को क्षेत्र के नौरतमल, दुर्गा लाल, पदम चंद, मुकेश, अशोक, प्रभु, सौरभ, हंसराज और मुन्नालाल ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और मकान के अंदर अनधिकृत प्रवेश कर उसमें रखा सामान गायब कर दिया।