निकल नहीं पाया आम आदमी पार्टी का जुलूस
दिल्लीमें अाम आदमी पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विजय जुलूस निकालने की घोषणा की, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण जुलूस नहीं निकल पाया।
आयोजकों ने नगर में बुधवार को लाउडस्पीकर से आम आदमी पार्टी का विजय जुलूस निकालने की घोषणा जोर-शोर से कराई थी। जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय और सिटी थाना पुलिस से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलने के कारण आयोजक जुलूस नहीं निकाल पाए और आप पार्टी कार्यकर्ता मायूस हुए। यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर में आप पार्टी का कोई संगठन या कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आए थे, लेकिन मंगलवार को दिल्ली चुनावों में आप पार्टी को मिली सफलता से बह रही गंगा में नगर के कुछ युवकों ने हाथ धोने की इच्छा से जुलूस निकालने की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने से उन्हें निराश होना पड़ा।