मसाणिया भैरवधाम पर भरा मेला
रामसरमार्ग स्थित प्राचीन मसाणिया भैरवधाम मंदिर पर माघ शुक्ला सप्तमी का वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य पुजारी भूधर महाराज के अनुसार मेले में देराठू सहित आसपास के ग्रामीणों ने झंडे चढ़ाए और पूजा अर्चना की।
मुख्य उपासक शिव प्रजापति ने मेले में विशेष चौकी लगाई और भक्तों को आशीर्वचन कहे। मुख्य उपासक प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि सच्चे विश्वास और आस्था से इस धाम पर मन्नत मांगने वाले भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है।
मेले में विधायक रामनारायण गुर्जर, रामपुरा तेजाजी धाम के मुख्य उपासक रतनलाल प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष वैभव तेला, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, महेंद्र चौधरी, प्रहलाद चौधरी आदि ने भी भाग लिया। मेले में भाग लेने के लिए सुबह से ही नगर और आसपास के गांवों के भक्तों का धाम पर तांता लगा रहा तथा भक्तों ने इस अवसर पर प्रज्वलित विशेष ज्योति के दर्शन किए। विभिन्न भक्तों ने दिनभर मुख्य पुजारी भूधर महाराज और मुख्य उपासक शिव प्रजापति को साफे पहनाकर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद लिया।
नसीराबाद. मेले के अवसर पर शृंगारित भैरूजी की प्रतिमा।