लोहरवाड़ा में को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन का किया स्वागत
नसीराबाद| ग्रामलोहरवाड़ा में रविवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी का स्वागत किया गया। आयोजक शिवराज ईतड़ के अनुसार गणेश मंदिर पर चौधरी, कैलाश लांबा, सरपंच प्रभुलाल जाट, सनोद के श्योकरण चौधरी, सांप्रोदा के श्रवणलाल चौधरी,चावंडसिंह तथा जीएसएस जगदीश माहेश्वरी का माल्यार्पण कर साफा बांधा गया।