यादे माता जयंती पर सजाई झांकियां
नसीराबाद | प्रजापतिकुम्हार समाज ने बुधवार को श्री यादे माता जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर श्री यादे माता की भव्य शोभायात्रा डाक बंगले से मुख्य बाजार, गांधी चौक होते हुए सायरोली बाजार और कुम्हार मोहल्ला स्थित मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में गणेश देव चाक चलाते हुए दृश्य की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई। श्रीयादे माता की झांकी बग्घी, बैंड बाजों के साथ निकाली गई। इसके पश्चात मंदिर पर श्रयादे माता की महाआरती आयोजित की गई। समाज सदस्यों ने बुधवार को पूरे क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जयंती मनाई।