पुतला फूंक जताया विरोध
नसीराबाद | कांग्रेसके छात्र संगठन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन स्थानीय उपखंड अधिकारी जयप्रकाश नारायण को देकर बांदरसिंदरी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी स्कॉलर छात्र द्वारा आत्महत्या के मामले की गहन जांच करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।