वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
नसीराबाद | काेटामार्ग स्थित शोकली चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। घायल अजमेर निवासी अन्नू गुजराती को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर अजमेर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्नू बाइक पर अजमेर से ग्राम धूंधरी जा रहा था। शोकली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने अन्नू की बाइक के टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।