राजस्व लोक अदालत में 74 मामले निपटाए
स्थानीयउपजिला मजिस्ट्रेट की अदालत में गत सप्ताह से चल रही राजस्व लोक अदालत में सोमवार तक 74 मामले निपटाए गए। उपजिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश नारायण के अनुसार दोनों पक्षकारों की आपसी समझाईश से राजस्व संबंधी 4, अापदा प्रबंधन के 2, राजस्व अभिलेखों की नकल के 10 अौर फौजदारी अपराधिक 58 मामलों का निस्तारण किया गया। स्थानीय वकीलों ने बताया कि इससे पूर्व इतने मामले राजस्व लोक अदालत में आपसी सहमति से कभी नहीं निपटे।