अदालत में 74 मामले निपटाए
नसीराबाद| उपजिलामजिस्ट्रेट की अदालत में गत सप्ताह से चल रही राजस्व लोक अदालत में सोमवार तक 74 मामले निपटाए गए। उपजिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश नारायण ने बताया कि पक्षकारों की आपसी समझाईश से मामले निपटे।
राजस्व संबंधी 4, अापदा प्रबंधन के 2, राजस्व अभिलेखों की नकल के 10 अौर फौजदारी अपराधिक 58 मामलों का निस्तारण किया गया। स्थानीय वकीलों ने बताया कि इससे पूर्व इतने मामले राजस्व लोक अदालत में आपसी सहमति से कभी नहीं निपटे।