पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच को झांसा देकर ‌~ 1 लाख उड़ाए

सरपंच को झांसा देकर ‌~ 1 लाख उड़ाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयअनाज मंडी में एक बैंक के बाहर अज्ञात चाेर ने ग्राम पंचायत झड़वासा के सरपंच की गाड़ी पर काला आॅयल साथी के खुजली का पाउडर डाल कर दिनदहाड़े एक लाख रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार झड़वासा सरपंच देवकरण गुर्जर गांव से बैग में 2 लाख रुपए लेकर अपनी स्कार्पियो गाड़ी में नसीराबाद आया। सरपंच गुर्जर ने नसीराबाद पहुंचकर अनाज मंडी स्थित यस बैंक में एक लाख रुपए जमा करवाए और बैंक से बाहर निकल शेष एक लाख रुपए टायर वाले को देने के लिए जा रहा था। सरपंच के साथ उसका साथी बालसिंह भी था। सरपंच गुर्जर बैंक से बाहर निकलकर जैसे ही गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगा। इसी दौरान एक युवक आया और सरपंच गुर्जर से कहा कि तुम्हारी गाड़ी में आगे से आॅयल निकल रहा है। इस पर सरपंच ने एक लाख से भरा बैग साथी बालसिंह को पकड़ाकर देखा तो बोनट के आगे काला आॅयल निकल रहा था। सरपंच गुर्जर उसकी जांच करने लग गया। इसी दौरान चोर ने साथ बालसिंह के कमर में कोई पाउडरनुमा वस्तु डाल दी जिससे बालसिंह के तेज खुजली होने लगी और वह बैग को गाड़ी पर रखकर कमर खुजलाने लगा। इसी दौरान चोर बैग लेकर मौके से गायब हो गया।

आॅयल साफ कर सरपंच गुर्जर रवाना होने के लिए तैयार हुआ तो उसे बैग गायब मिला। यह देख सरपंच गुर्जर के होश उड़ गए। सरपंच साथी ने आसपास बैग और चोर की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस पर सरपंच गुर्जर ने सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा मौके पर पंहुचे और सरपंच से युवक का हुलिए आदि के बारे में पूछताछ कर उसकी तलाश का प्रयास किया। देर शाम तक चोर का कोई सुराग नहीं लगा। सरपंच गुर्जर ने अज्ञात चोर के विरुद्ध 1 लाख रुपए से भरा बैग चुरा ले जाने की रिपोर्ट सिटी थाने में दर्ज कराई। सरपंच गुर्जर के अनुसार बैग में बैंक की पास बुक, ट्रेलर के कागजात अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे।

नसीराबाद। चोरी की वारदात के बाद जानकारी देते सरपंच उसका साथी।

खबरें और भी हैं...