पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद | देराठूबाइपास चौराहे पर एक ट्रेलर ने अपने आगे जा रहे जुगाड़ किसान गाड़ी के टक्कर मार दी जिससे खलासी की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर तथा जुगाड़ चालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मगरी निवासी ट्रेलर चालक गोगराज ट्रेलर में रेलवे की बोगियों के पहिये भरकर बीकानेर से कोटा जा रहा था। देराठू बाइपास चौराहे पर ट्रेलर के आगे चल रहा जुगाड़ किसान गाड़ी बिना संकेत के मुड़ने लगा तो ट्रेलर और जुगाड़ दोनों का ही संतुलन बिगड़ गया और ट्रेलर ने पीछे से जुगाड़ के टक्कर मार दी जिससे जुगाड़ का चालक तस्वारिया निवासी फूलचंद पुत्र घीसालाल रैगर और ट्रेलर चालक गोगराज पुत्र शंकरलाल यादव घायल हो गए तथा जुगाड़ के खलासी तस्वारिया निवासी डालचंद उर्फ डालू पुत्र सूरजमल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जुगाड़ उछलकर रोड के साइड में बने ईंटों के भट्टे में जाकर बिखर गया और ट्रेलर भी उसके ऊपर जा गिरा। इससे ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से जुगाड़ और ट्रेलर के बीच फंसे घायलों और मृतक को निकालकर स्थानीय राजकीय अस्पताल भेजा। दोनों घायलों को अजमेर जेएलएन चिकित्सालय रवाना कर दिया गया।

क्षतिग्रस्त हुई ट्रेलर की केबिन।

खबरें और भी हैं...