श्रीयादे माता जयंती महोत्सव शुरू
नसीराबाद| नगरके कुम्हार समाज में श्रीयादे माता जयंती महोत्सव मंगलवार को महिला संगीत के साथ कुम्हार मोहल्ला स्थित रामदेव मंदिर पर प्रारंभ हुई। समाज के दीपक प्रजापति के अनुसार मंगलवार दोपहर मंदिर पर महिलाओं के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो शाम तक चला। कार्यक्रम में समाज की महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। समाज के ताराचंद प्रजापति के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे डाक बंगले से शोभायात्रा शुरू होगी जो शहीद स्मारक, मुख्य बाजार होती हुई रामदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। दोपहर 2 बजे समाज के मंदिर परिसर में पूरे समाज के सदस्यों का सामूहिक सहभोज आयोजित किया जाएगा।