असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़
नसीराबाद|समीपस्थ ग्रामझड़वासा में कुछ असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक कार के कांच आदि तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम झड़वासा निवासी रतनलाल ने अपनी कार को सोमवार रात्रि को घर के बाहर खड़ा किया। मंगलवार सुबह उठकर देखा तो कार के कांच, हैडलाइट टूटे हुए थे और कार पर स्क्रैच हो रखे थे। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सोमवार रात्रि को कार में तोड़फोड़ कर दी। कार मालिक ने झड़वासा पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी जिस पर पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।