पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री के सामने नहीं चले पीएमओ के तर्क

मंत्री के सामने नहीं चले पीएमओ के तर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| राजकीयचिकित्सालय में मरीजों का उपचार करने की बजाय डॉक्टर हर हाल में अजमेर रेफर करने पर अामादा हैं। गुरुवार को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री प्रो. सांवरलाल जाट के समक्ष भी पीएमओ स्टाफ की कमी अन्य तर्क पेशकर अस्पताल में सब ठीक हाेने का विश्वास दिलाते रहे मगर बैठक में तर्क फेल होते रहे। मंत्री जाट ने स्पष्ट कहा कि चिकित्सक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं वर्ना सरकार को एक्शन लेना होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. जाट स्थानीय राजकीय अस्पताल की लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते गुरुवार को राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की बैठक ले रहे थे। जाट ने अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा छोटी-मोटी बीमारियों एवं घायलावस्था में आए मरीजों को भी अजमेर रैफर कर चिकित्सकों द्वारा पल्ला झाड़ लेने के बारे में पीएमओ डॉ. आर.एन. माथुर से जवाब तलब किया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है गंभीर रोगियों को ही अजमेर रेफर किया जाता है। जिस पर जाट ने पीएमओ माथुर से रेफर किए गए मरीजों का रिकार्ड बताने को कहा तो डॉ. माथुर कोई जवाब नहीं दे सके। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष वैभव तेला ने उपखंड स्तरीय डेढ़ सौ बैडेड अस्पताल में किसी भी समय पांच मरीज भी भर्ती नहीं होने की शिकायत की तो जाट ने पीएमओ डॉ. माथुर से इसका जवाब मांगा। जिस पर माथुर ने सफाई देते हुए कहा कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी है जिसके कारण रोगियों को भर्ती नहीं किया जाता। जिस पर प्रो. जाट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग बातें मत बनाईये काम कीजिए क्योंकि नर्सिंग स्टाफ की कमी केवल यहां के अस्पताल में ही नहीं सभी जगह है लेकिन स्थानीय अस्पताल में 23-24 चिकित्सक होने के बावजूद वार्डो का खाली रहना चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

नसीराबाद.बैठक में उपस्थित प्रो. जाट अन्य|

खबरें और भी हैं...