पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रकम उधार लेकर हड़पी, मामला दर्ज

रकम उधार लेकर हड़पी, मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| स्थानीयफूलागंज मोहल्ला निवासी युवक ने रामदयाल मोहल्ला निवासी एक युवक पर उससे रकम उधार लेकर धोखाधड़ीपूर्वक हड़प जाने का मामला दर्ज कराया है। न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से सिटी थाने में दर्ज मामले में फूलागंज निवासी योगेश नागौरा पुत्र मदनगोपाल ने बताया कि स्थानीय रामदयाल मोहल्ला हाल दिल्ली निवासी सतीश कुमार पुत्र अमरसिंह जाट उसका पुराना परिचित है। परिवादी नागौरा ने बताया कि मई 2015 में आरोपी सतीश ने उससे 50 हजार रुपए उधार लिए थे और उसे 12 जून 13 जून 2015 के 20 हजार 30 हजार के चेक दिए थे। योगेश नागौरा ने उक्त चेक बैंक में लगाए तो खाते में पैसे नहीं होने पर बैंक ने उक्त चेक वापस लौटा दिए। इस पर उसने परिवादी को इसकी सूचना दी तो उसने पैसे दे देने का विश्वास दिलाया। इसके बाद आरोपी से कई बार रकम मांगने पर उसने नहीं दी और दिसंबर 2015 में उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...