धोखाधड़ी से असामान्य युवती से करा दिया विवाह
नसीराबाद| स्थानीयबाबू मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर धोखाधड़ीपूर्वक मानसिक रूप से असामान्य युवती का उसके साथ विवाह कर देने का मामला दर्ज कराया है। सिटी थाने में न्यायिक इस्तगासे के द्वारा दर्ज मामले में बाबू मोहल्ला निवासी मोहम्मद याकूब पुत्र मोहम्मद अय्यूब ने बताया कि उसका विवाह देवली निवासी रुखसार पुत्री साबिर अली के साथ 21 अप्रैल 2013 को संपन्न हुआ था। विवाह के एक वर्ष पूर्व ससुर साबिर अली पुत्र वजीर अली, शाकिर उर्फ राजू पुत्र साबिर अली, शाहबाज पुत्र साबिर अली, बिलकिस प|ी साबिर अली उसके घर आए तथा रुखसार का फोटो दिखाकर विवाह का प्रस्ताव रखा। इस पर उसके घरवाले फोटो देखकर ही विवाह के लिए राजी हो गए और 2013 में उसका विवाह कर दिया। विवाह के बाद रुखसार मानसिक रूप से असामान्य वाली हरकतें करने लगी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।