नीम-हकीम की लापरवाही से महिला की तबियत बिगड़ी
नसीराबाद| रामसरकस्बे में एक नीम-हकीम का उपचार ले रही महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर नीम-हकीम ने हाथ खड़े करते हुए महिला को नसीराबाद भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामसर निवासी माया प|ी महेंद्र की कुछ समय पूर्व तबियत खराब हुई तो उसने कस्बे में स्थित नीम-हकीम के यहां जांच कराई। डॉक्टर ने उसे टाइडफाइड बताते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर वापस नीम-हकीम को दिखाया तो उसने महिला को नसीराबाद राजकीय अस्पताल भेज दिया। राजकीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच कर हालत गंभीर होने के कारण उसे अजमेर रेफर कर दिया।