विद्यार्थी परिषद ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
नसीराबाद| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री सुरेंद्र पारचे के नेतृत्व में गुरुवार को राहुल गांधी का पुतला फूंककर छात्र खुदकुशी मामले में राजनीति नहीं करने देने की मांग की। अंबेडकर सर्किल पर पुतला फूंकने के बाद पारचे ने कहा कि हैदराबाद यूनवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की अात्महत्या के मामले में राहुल गांधी द्वारा दलित छात्र बताकर राजनीति करने की कोशिश और सांप्रदायिक रूप देने की साजिश है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नाम ज्ञापन भी एसडीएम जयप्रकाश नारायण को दिया और हिंदू समाज को तोड़ने की कोशिशों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के समय राहुल, दिनेश चांवरियां, संजय पंवार, राहुल शर्मा, अमित पारचे, गौरव वर्मा, दीपक चावला, अजय चौहान, सुदर्शन, सतीश पारचे, अजय मट्टू, नवदीप, पुलकित, सौरभ वर्मा आदि उपस्थित थे।
नसीराबाद. राहुल गांधी का पुतला फूंकते परिषद कार्यकर्ता