समस्याअों का समाधान हो तो असंतोष स्वाभाविक
केंद्रीयजलसंसाधान मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि जब जरूरत की छोटी छोटी समस्याएं भी दूर ना हो तो नागरिकों में असंतोष पनपता है। वे स्थानीय छावनी सभागार में आयोजित छावनी बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
प्रो. जाट ने बताया कि नागरिकों के छोटे-मोटे काम भी नहीं होते तो वे नगरपरिषद बनाने की मांग करते है जो स्वाभाविक है। उन्होंने विकास के लिए राजस्व की समस्या को वाजिब बताते हुए कहा कि ये केन्टोनमेंट छोटी है इसलिए इसे केंद्रीय सहायता बढ़वाने पर ही ध्यान देना होगा।
असल में ये अनौपचारिक बैठक नगरवासियों की तथा भाजपा पार्षदों की छावनी में कोई भी विकास कार्य नहीं होने की शिकायतें किए जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रो. जाट ने स्वयं ही बुलाने को कहा था।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस चीमा ने कहा कि समस्याओं का समाधान जनसहभागिता से ही संभव है। छावनी प्रशासन कचरा उठवा दें और नागरिक हाथोंहाथ ही वहां गंदगी डाल दे तो प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाती है। बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रो. जाट ने छावनी उपाध्यक्ष योगेश सोनी से नगर की समस्याएं जान कर हर समस्या के समाधान के लिए वित्तीय और प्रशासनिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
24लाख के हाेंगे पैचवर्क
छावनीउपाध्यक्ष सोनी ने पूरे नगर की सड़कों की हालत खराब बताई तो छावनी ईओ अशोक चौधरी ने बताया कि 24 लाख रुपए के पैचवर्क कराए जाएंगे तथा पलसानिया रोड, मेन स्ट्रीट, काली माई रोड मोची मोहल्ला रोड और गोपाल जी का रास्ता रोड़ का डामरीकरण प्रस्तावित है लेकिन ठेकेदार की वीएसआर से 91 प्रतिशत ज्यादा की दर आई थी जिसे कम करवाने को कहा गया था। ईओ के अनुसार ठेकेदार 55 प्रतिशत ज्यादा तक की दर पर काम करने को तैयार है इससे कम पर नही। बैठक में उपाध्यक्ष सोनी ने विधायक और सांसद कोष से विकास कार्यो के लिए एनओसी नहीं देने का मुद्दा उठाया और बताया कि इसके लिए नसीराबाद विकास समिति बनाकर उसके माध्यम से काम कराए जाने की गाइडलाईन मिली है जिस पर विचार किया जाए।
नागरिकभी रखें नजर
ईओचौधरी ने नियमानुसार प्रस्ताव होने पर तत्काल एनओसी देने की बात कही तो सोनी ने बताया कि कई स्थानों पर भूमि का वर्गीकरण आड़े आता है। बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर चीमा ने इस पर कहा कि भूमि के वर्गीकरण के मामले में भी यहां छावनी कार्यालय से प्रस्ताव तत्काल बनाकर भेजा जाए ऊपर वे अपने प्रयास करेंगे। प्रो. जाट ने भी इस पर ऐसे मामलों में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रो. जाट और ब्रिगेडियर चीमा ने सभी का आह्वान किया कि नगर में जब विकास कार्य शुरू हो तो नागरिक भी मोनिटरिंग करें तथा काम की गुणवत्ता में कमी होने पर तुरंत ईओ को बताएं। बैठक में घरों के बाहर मलबा पटकने वालों के भारी चालान करने, छोटी बाजारी में बिजली पानी सुविधा दिलवाने, मिशन कम्पाउंड और लोहार बस्ती में बिजली पानी, सड़क की सुविधाएं दिलाने की मांगे की गई। बैठक में कब्रिस्तान वाली रोड का कब्जा नहीं मिलने पर तय हुआ कि प्रो. जाट रक्षा संपदा अधिकारी जोधपुर से बात कर शीघ्र कब्जा दिलवाने का प्रयास करेंगे।
सांसदकोष पर विचार
छावनीउपाध्यक्ष सोनी ने नेताजी स्कूल से नेहरू उद्यान तक की सड़क को सीसी रोड बनवाने के लिए कहा तो प्रो. जाट ने स्वंय के फंड से धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। सोनी ने पूरे नगर की पाईपलाईन को दुरुस्त करवाने की जरूरत बताई ताे ईआे चौधरी ने बताया कि जलदाय विभाग को छावनी प्रशासन ने हाल ही में 54 लाख रुपए सीमेंट की जगह लोहे की पाईपलाईन के लिए दिए हैं। बैठक में सांसद विधायक कोष के लंबित सामुदायिक भवनों का मामला आने पर तय हुआ कि इनके स्थान पर सार्वजनिक स्नानघर या सड़क-नाली निर्माण में इसका उपयोग कर लिया जाए, इस फंड को अवधिपार नहीं होने दिया जाए। बैठक में पार्षद अनीता मेहरा ने पलसानिया रोड़, पार्षद अनिरुद्ध खंडेलवाल ने लोहार बस्ती, पार्षद श्रवणलाल सुकरिया ने वार्ड 8 में सड़के ही नहीं होने, पार्षद सीमा बोयत ने सुत्तरखाना लोहार बस्ती की, पार्षद रोहिताश ने आवारा जानवरों की और छोटी बाजारी में सड़क बिजली की सुविधाएं देने की, पार्षद तरन्नुम ने फूलागंज रोड की दशा सुधारने की मांगें रखी।
सेशनकोर्ट की मांग
बारएसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री जाट को ज्ञापन देकर नगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय खुलवाने की मांग की। बार अध्यक्ष सुखदेवसिंह चौधरी और सचिव राजेश सुकरिया ने ज्ञापन में बताया कि ज्यादातर उपखंड मुख्यालयों पर एडीजे कोर्ट है लेकिन नसीराबाद में नहीं होने से पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में शीघ्र ही एडीजे कोर्ट खुलवाया जाए।
नसीराबाद. छावनी सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रो. जाट ब्रिगेडियर चीमा।