पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर राउंड में रहा रोमांच

हर राउंड में रहा रोमांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयपॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। पहले ही राउंड से भाजपा ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। भाजपा प्रत्याशी सरिता गैना ने 1502 वोटों की बढ़त ले ली। दूसरे राउंड में यह बढ़त गिरकर 1163 हो गई। तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुर्जर 842 मतों की बढ़त लेकर पहली बार मतगणना में आगे हुए। चौथे राउंड में गैना फिर 133 मतों से आगे हो गईं। पांचवें राउंड में गुर्जर 158 मतों से आगे हुए।

हर दौर की मतगणना के बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गुर्जर ने यह बढ़त छठे राउंड में बरकरार रखी और 1507 मतों से आगे हो गए। लेकिन सातवें राउंड में यह बढ़त गिरकर 106 पर पहुंची। आठवें राउंड में पहुंचते हुए गैना ने गुर्जर को 144 मतों से पीछे कर दिया। इस राउंड में उन्हें 3334 और गुर्जर को 3190 वोट मिले। 9वें राउंड में गुर्जर ने 684 मतों से बढ़त बना ली। मतगणना स्थल पर मौजूद कर्मचारी एवं अधिकारी हर राउंड की जानकारी जुटाते नजर आए। दसवें राउंड में एक बार फिर कांटे का मुकाबला रहा। इस राउंड में गैना को 2970 और गुर्जर को 2782 मत मिले और भाजपा ने 188 वोटों का अंतर बना लिया। ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस को 3719 और भाजपा को 2528 मत मिले। 12वें राउंड में भाजपा 500 वोटों से पिछड़ गई। 13वें राउंड में भी कांग्रेस ने बढ़त को बनाए रखते हुए 1616 मतों को अंतर बना लिया। भाजपा खेमे में मायूसी छा गई और मतगणना स्थल पर बैठी भाजपा प्रत्याशी गैना सहित देहात भाजपा अध्यक्ष बीपी सारस्वत के चेहरे उदासी छा गई।

14वें राउंड में गैना ने 853 मतों की बढ़त ले ली। इस राउंड के बाद भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बना रहा। 15वें राउंड में 1062 मतों के अंतर भाजपा खेमे छाई उदासी को दूर किया। 16वें राउंड में कांग्रेस ने 775 मतों से बढ़त ले ली। 17वें राउंड में कांग्रेस को 3399 और भाजपा को 3300 मत मिले।

18वें राउंड में कांग्रेस ने बढ़त को बनाए रखते हुए 216 वोटों का अंतर बनाए रखा। 19वें राउंड में भाजपा को 3225 मतों की बढ़त मिल गई। एक बार तो लग रहा था कि कांग्रेस इस अंतर को कम नहीं कर पाएगी। भाजपा समर्थक इस अंतर के बाद अपनी जीत मानने लगे थे। लेकिन 20वें राउंड में कांग्रेस 1184 मतों से आगे हो गई। 21वें राउंड में कांग्रेस को 2847 और भाजपा को 3192 मत मिले। अ