कांग्रेस के अच्छे...
कांग्रेस के अच्छे...
येसभी सीटें पहले भाजपा या उसके सहयोगी दल के पास थीं। यहां तक कि इस दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संसदीय क्षेत्रों-वाराणसी झांसी की विधानसभा सीटें भी पार्टी हार गई। वाराणसी की रोहनियां सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल के पास थी। चरखारी से खुद उमा भारती विधायक थीं।चार महीने पहले मोदी लहर पर सवार होकर लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा ने राजस्थान और गुजरात में कांग्रेस को शून्य पर समेट दिया था। लेकिन इन दोनों राज्यों में भी उसे मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस ने राजस्थान-गुजरात में तीन-तीन सीटें भाजपा से छीन लीं। राजस्थान में चार और गुजरात में नौ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। भाजपा के लिए राहत वाली खबरें सिलचर (असम) और बशीरघाट (पश्चिम बंगाल) से आई। वहां उसने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से दोनों सीट छीनने में कामयाबी हासिल की। दस राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 सितंबर को वोट डाले गए थे। छत्तीसगढ़ की एक सीट के नतीजे 20 सितंबर को आएंगे। लोकसभा उपचुनावों में नतीजा जस का तस रहा है। सिर्फ चेहरे बदल गए हैं। सपा ने मैनपुरी (यूपी), भाजपा ने वडोदरा (गुजरात) और टीआरएस ने मेडक (तेलंगाना) सीटों पर कब्जा बनाए रखा।
नसीराबादमें कांग्रेस...
नसीराबादविधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 95 हजार 307 मतों में से 1 लाख 35 हजार 171 विधि मान्य मत रहे। एक मत निरस्त किया गया। मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा ने पर्यवेक्षक परवेज मलिक पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी के साथ मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं को देखा।
कांग्रेसने किया जीत के अंतर को कम : विधानसभाचुनाव 2013 में भाजपा के सांवरलाल जाट ने यह सीट 29 हजार 800 मतों से जीती थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जीत का अंतर 10 हजार 800 रह गया। अब कांग्रेस ने इस जीत के अंतर को कवर करते हुए 386 मतों से जीत हासिल की।
परिणामएक नजर
प्रत्याशीपार्टी मत
रामनारायण गुर्जर कांग्रेस 66648
सरिता गैना भाजपा 66262
इदरीस मो.पठान जागो पार्टी 1469
विजय सिंह रावत निर्दलीय 792
नोटा 1661