- Hindi News
- केरोसिन वितरण में लापरवाही पर दो डीलर के लाइसेंस निलंबित
केरोसिन वितरण में लापरवाही पर दो डीलर के लाइसेंस निलंबित
राजसमंद| राशनके केरोसिन की कालाबाजारी की शिकायत पर रसद विभाग ने नाथद्वारा में कोठारिया बेरण कालीवास के राशन डीलर के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी जयमल राठौड़ ने बताया कि राशन के केरोसीन की कालाबाजारी की शिकायत पर कोठारिया के राशन डीलर मनोहरलाल खटीक, बेरण कालीवास के राशन डीलर रतन सिंह का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। गत दिनों मनोहरलाल को नाथद्वारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 190 लीटर केरोसीन टवेरा गाड़ी सहित पकड़ा था। इसकी दुकान से भी 840 लीटर हल्का नीला केरोसीन पकड़ा था। कालाबाजारी की शिकायत पर कालीवास पंचायत में बेरण के राशन डीलर रतन सिंह का लाइसेंस भी निलंबित किया गया है। शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी राठौड़ ने जांच की तो दोनों द्वारा केरोसीन वितरण में गड़बड़ी करना साबित हुआ। रिपोर्ट के आधार डीएसओ बाबूलाल सिकलीगर ने दोनों राशन डीलर के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए।