पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 माह पहले फरार दुष्कर्म का आरोपी अजमेर से गिरफ्तार

19 माह पहले फरार दुष्कर्म का आरोपी अजमेर से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके पास गुंजोल क्षेत्र में जमीन विवाद के निपटारे के लिए पति के साथ आई महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पिछले 15 जनवरी की है।

पुलिस के अनुसार अजमेर में गांधीनगर स्थित बजरंग नगर निवासी जेठालाल खटीक (26) को अजमेर से गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दूसरा आरोपी गुंजोल निवासी भैरु पुत्र मोहन कालबेलिया पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2013 कोे कीरखेड़ा रेलमगरा हाल राजनगर निवासी एक व्यक्ति प|ी के साथ गुंजोल में अपने प्लाट के विवाद को निपटाने के लिए दोस्त भैरु कालबेलिया के यहां आया था। युवक दोस्त भैरू पुत्र मोहन कालबेलिया के यहां रात रुका था। जहां एक अन्य मित्र जेठालाल खटीक भी उनके साथ था। पुलिस के अनुसार तीनों ने रात को शराब पी। रात को शराब पीने के बाद भैरू कालबेलिया, जेठा खटीक ने महिला के पति को ओर शराब लेने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद कमरे में महिला के साथ दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पति के आने पर महिला उसके साथ अपने घर राजनगर के लिए रवाना हो गई। रास्ते भर उसने पति से कुछ नहीं कहा।

राजनगर में घर पर उसने पति को आपबीती बताई। महिला ने अपनी बेटी दामाद को फोन कर घर बुलवाया आपबीती सुनाई। पीड़ित महिला उसी रात को ही बेटी-दामाद के साथ आरके अस्पताल पहुंची। जहां से चौकी इंचार्ज ने नाथद्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी। बाद में इसका मेडिकल कराया गया।