पॉवर हाउस में विश्वकर्मा पूजन
पॉवर हाउस में विश्वकर्मा पूजन
भास्कर टीम
भीम.अजमेरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड श्रमिक संघ शाखा भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने बुधवार को पॉवर हाउस में विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
समस्त कामगारों ने अपने औजारों की साफ-सफाई की। सभा कामगारों ने निर्णय लिया कि सावधानी पूर्वक कर्त्तव्यनिष्ठा से, समय पर अपना कार्य करेंगे। सही इंसुलेटेड औजारों से कार्य करेंगे। शाखा अध्यक्ष कपिल वैष्णव ने बताया कि बिजली का कार्य हमेशा जोखिम भरा रहता है, इसलिए सभी कामगार सही तरीके से कार्य करें। इस अवसर पर जेईएन गोविन्दसिंह, दुर्गा शंकर, सीताराम शर्मा, प्रभुनारायण मीणा, ओम प्रकाश, भीमलाल सालवी, हेमराज प्रजापत, हेमसिंह, प्रतापसिंह, संरक्षक कूपसिंह चौहान, दौलतसिंह, सुनिल, भंवरसिंह उपस्थित थे।
नाथद्वारा.श्रीनाथजीइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में विश्वकर्मा पूजन दिवस पर भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्चार, हवन के साथ पूजा-अर्चना की। इसमें संस्थान के प्रबन्ध निदेशक अशोक पारीख, निदेशक प्रशासनिक डॉ. एएन माथुर, डीन डॉ. दिव्या भटनागर सहित संस्थान के समस्त प्राध्यापक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।