नाथद्वारा नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक
नाथद्वारा| विधानसभाउपचुनाव में प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत पर बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने चौपाटी पर पटाखे छोड़ कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान बैठक रखी। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष घनश्याम सनाढ्य, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष रमेश मेघदूत, प्रमोद गुर्जर, महामंत्री महेन्द्र गौरवा, कोमल पालीवाल, युवराज चौधरी, हेमन्त दवे उपस्थित थे। यह जानकारी सचिव गणेश वसीटा ने दी।
नाथद्वारा। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते जिला कांग्रेस के महामंत्री लक्ष्मीनारायण गुर्जर, उपस्थित पदाधिकारी। भास्कर