पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लासरूम का रंग रोगन शुरू

क्लासरूम का रंग रोगन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| एसएमबीराजकीय महाविद्यालय बनने के 52 साल के बाद कक्षा कक्षों में रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया। पीडब्यूडी ने रंग रोगन पुताई के लिए तीन लाख का बजट पारित कर सोमवार से इसका कार्य शुरू कर दिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुरवीर सिंह चौहान ने बताया कि कॉलेज का निर्माण करीब 52 वर्ष पूर्व किया गया था। तब से कॉलेज के कक्षा कक्षों में रंग रोगन नहीं किया गया। एनएसयूआई की तरफ से कॉलेज इमारत के रंग रोगन की मांग की गई। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 3 लाख का बजट पारित करके सोमवार से कार्य शुरू हो गया। छात्रसंघ अध्यक्ष जय पुरोहित ने बताया कि नगरपालिका नाथद्वारा के पूर्व बोर्ड से कॉलेज में पानी की टंकी की मांग पर 9 लाख रुपए पारित किया गया। गत दिनों कॉलेज परिसर में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हो गया है।