नाथद्वारा| राजकीयसेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रेम ओसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब आरके अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सुबह साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक शिविर लगेगा।