- Hindi News
- ट्रक के ब्रेक फेल होने से कार ट्रेलर से टकराया, जनहानि नहीं
ट्रक के ब्रेक फेल होने से कार ट्रेलर से टकराया, जनहानि नहीं
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।
नाथद्वारा| नाथद्वाराघाटे में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार शाम को घाटे में एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से कार ट्रेलर को पीछे टक्कर मारकर बीच मार्ग में ही रुक गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। उदयपुर की ओर से एक ट्रक नाथद्वारा घाटे से उतर रहा था। इस दौरान ट्रक के आगे-आगे एक कार चल रही थी। नाथद्वारा बस स्टैंड पर बोहरा पेट्रोल पम्प के पास ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रक के ब्रेक नहीं लगे। ट्रक चालक ने खलासी साइड से कार को टक्कर मारते हुए कार के आगे चल रहे ट्रेलर को भी पीछे टक्कर मार दी। ट्रक बीच मार्ग पर ही रुक गई। सूचना मिलने पर यातायाात पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह तड़के 4 बजे बाइपास घाटे पर ट्रक पलटने से हाइवे पर 7 घंटे यातायात जाम रहा था। फोरलेन कार्य के चलते हाइवे पर हो रहे हादसों काे देखते हुए शहरवासियों ने कार्य चलने तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने की मांग की है।