कार्यकर्ता आज जयपुर रवाना होंगे
राजसमंद| वसुन्धरासरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जनपथ स्थान पर जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजसमंद जिले करीब साढ़े पांच हजार कार्यकर्ता शुक्रवार शाम जयपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी भूजल विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी, पूर्व मंत्री कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, कार्यक्रम जिला प्रभारी मानसिंह बारहठ एवं सभी मंडल प्रभारियों के नेतृत्व में चारों विधान सभा के प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा मीडिया जिला प्रभारी किशोर गुर्जर ने बताया कि पूर्व निर्धारित लक्ष्य अनुरूप राजसमंद जिले से कुल 106 बसों मे लगभग 5500 कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली इस कार्यक्रम के लिए मॉनिटरिंग कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी मानसिंह बारहठ ने गुरुवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। इस मौके पर राजू मेवाड़ा, सत्यनारायण पूर्बिया, महेश आचार्य, नर्बदाशंकर पालीवाल, केसर सिंह कुंठवा, संजय सिंह बारहठ, उम्मेद सिंह कई प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नाथद्वारा. मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे सरकार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम समारोह में नाथद्वारा से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना होंगे। भाजपा नगर महामंत्री नपा उपाध्यक्ष परेश सोनी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को नवनिर्वाचित पार्षद विधायक कल्याण सिंह चौहान के नेतृत्व में जयपुर के लिए रवाना होंगे।