पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लघु सिंचाई गणना का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण 15 दिसम्बर से

लघु सिंचाई गणना का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण 15 दिसम्बर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुसिंचाई गणना 2013-14 का कार्य सही समय पर सम्पादित करने के लिए शासन सचिव राजस्व और आयुक्त लघु सिंचाई गणना राजस्व विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला लघु सिंचाई गणना अधिकारी

कैलाशचन्द वर्मा ने बताया कि सभी प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से तहसील मुख्यालय में दिये जाएंगे। इसके तहत आमेट तहसील में 15 दिसम्बर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेलमगरा में 17 को, नाथद्वारा में 19 को, खमनोर में 22 को, राजसमंद में 24 को, गढबोर में 16 को, कुंभलगढ़ में 18 को, भीम में 23 को तथा देवगढ़ तहसील क्षेत्र में 26 दिसम्बर को प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके लिए मास्टर ट्रेनर कुंवारिया नायब तहसीलदार पेमाराम, देवगढ़ नायब तहसीलदार अमरलाल को अधिकृत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आमेट, रेलमगरा, नाथद्वारा, खमनोर तथा राजसमंद तहसील क्षेत्र में प्रशिक्षक पेमाराम प्रशिक्षण देंगे। इसी प्रकार गढबोर, कुंभलगढ़, भीम एवं देवगढ तहसील क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक अमरलाल को अधिकृत किया गया है।