जोशी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
जोशी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
नाथद्वारा.मंदिरमंडलकर्मचारी संघ के चुनाव पूर्व अध्यक्ष फतेहलाल गुर्जर लक्ष्मीनारायण गुर्जर के निर्देशन में शनिवार को हुए। आगामी साल के लिए अध्यक्ष प्रवीण जोशी, उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नए अध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। पार्षद परेश सोनी ने स्वागत किया।
हेमेंद्रसिंहभीम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
भीम.बारएसोसिएशनके चुनाव हुए। इसमें हेमेंद्रसिंह चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष चौहान ने वकीलों की बैठक में कहा कि बार एसोसिएशन की समस्याएं जल्द ही निपटाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार 35 साल के चौहान बार एसोसिएशन में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हरदेवसिंह चौहान ने कार्यभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ एडवोकेट इन्द्रजीत खत्री, अशोकसिंह, नंदकिशोरसिंह, घनश्यामसिंह, चैनसिंह, हितेश मेहता, अर्जुनसिंह, दिनेशसिंह, चंद्रसिंह उपस्थित थे।