पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

कुएं में मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़/गजपुर. केलवाड़ाक्षेत्र के कोयल गांव स्थित कुएं में शनिवार शाम दो युवकों के शव मिले। युवकों के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाएगी। थानाधिकारी गोपीचंद मीणा के अनुसार तेलीपुरा नाथद्वारा निवासी किशनलाल (42) पुत्र बाबूलाल तेली हीरालाल सालवी (40) के शव मिले। शव केलवाड़ा अस्पताल में रखवाए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि कोयल गांव में कोयल से सिसोद का गुड़ा रोड स्थित कच्चे कुएं में शनिवार सुबह स्कूल जाते बच्चों को कुएं के पास मोटरसाइकिल दिखाई दी। विद्यार्थी दोपहर को स्कूल से लौटे तब तक मोटरसाइकिल वहीं खड़ी थी। उन्होंने कोयल के गोपी लाल गुर्जर को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तो कुएं में शव दिखाई दी। मोटरसाइकिल की सीट पर लिखे ऑटोमोबाइल डीलर के नंबर से मालिक किशन को बताया। केलवाड़ा थानाधिकारी मीणा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हीरालाल का शव कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान उसके हाथ पर एक मिट्टी का लौटा बंधा निकला। कुएं की मुंडेर पर दीपक, अगरबत्ती इत्र की शीशी भी मिली। ऐसे में तंत्र विद्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सामान जब्त कर लिए हैं। दोनों में से किशन ने केवल शर्ट पहन रखी थी। नीचे कुछ नहीं पहन रखा था। दूसरे ने शर्ट लूंगी पहन रखी थी। पुलिस ने कुएं आसपास के क्षेत्र में तलाश किया लेकिन कपड़े नहीं मिले। कालिंजर सरपंच शंकरलाल गुर्जर, चेनसिंह बल्ला सहित कई ग्रामीण पहुंचे।

चारपाई पर निकाले शव: शामसाढ़े चार बजे गजपुर चौकी के पुलिसकर्मी शाम साढ़े पांच बजे थानाधिकारी घटनास्थल पर पहुुुंचे। चारपाई पर रस्सियां बांधकर कुएं में उतारी। फिर उस चारपाई के सहारे दोनों के शवों को निकाला लाया। मृतकों के सिर, हाथ सहित शरीर के अन्य भागों पर चोट के निशान थे। थानाधिकारी ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका है। रविवार सुबह एफएसएल टीम आएगी।

देर शाम कुंभलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक माधुरी वर्मा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने थानाधिकारी से मामले की जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की।

गजपुर। चारपाई से शव को निकालते हुए।