पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी ने कलेक्ट्रेट में की सफाई

एसपी ने कलेक्ट्रेट में की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसअधीक्षक श्वेता धनखड़ सहित पुलिसकर्मियों ने शनिवार को श्रमदान किया। श्रमदान स्वच्छ भारत, स्वच्छ राजस्थान, स्वच्छ राजसमंद सप्ताह के तहत किया गया।

कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक, राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक ओमकुमार सहित एसपी ऑफिस के स्टाफ, कांकरोली, राजनगर पुलिस लाइन के जवानों ने सुबह करीब 8 बजे कलेक्ट्रेट में झाडू लगाया। श्रमदान सुबह 10 बजे तक किया गया। श्रमदान करने वालों में कांकरोली थानाधिकारी सुरेश डाबरिया, पुलिस लाइन के आरआई निरंजन प्रसाद आल्हा, कांकरोली थाने के सब इंस्पेक्टर देवीसिंह, राजनगर थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश जोशी, एसपी ऑफिस के कांस्टेबल पवनसिंह, यातायात प्रभारी हेमंत कोली सहित पुलिस लाइन, राजनगर कांकरोली थाने के जवानों से श्रमदान किया।

नाथद्वारा.राजकीयअस्पतालमें सफाई की गई। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक ललित शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत दोपहर 3 बजे नगरपालिका की ओर से अस्पताल में सफाई की गई। मेडिसिन वेस्ट को हटाया गया। 28 सितम्बर को सभी वार्डों के टॉयलेट, सुविधाघर नदी-नालों, बस स्टैंड की सफाई, 29 सितंबर को पालिका क्षेत्र के समस्त संस्थाओं विभागों के कार्यालय की सफाई, 30 सितंबर को पालिका क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई, सभी होटल, रेस्टोरेन्ट, बेकरीज, ढाबों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वॉलीबॉल मैदान में सफाई करते एसपी श्वेता धनखड़ जवान।