- Hindi News
- चार जिलों में 25 से ज्यादा लूट डकैतियां करने के आरोप में पांच जने गिरफ्तार
चार जिलों में 25 से ज्यादा लूट डकैतियां करने के आरोप में पांच जने गिरफ्तार
नाथद्वारा. पुलिसने रूपावली तिराहे के पास श्रीनाथजी के बीड़े में डकैती की योजना बनाते पांच जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजसमंद सहित उदयपुर, चित्तौड़ भीलवाड़ा में लूट डकैती की 25 से ज्यादा वारदात कबूली है। चित्तौड़ जिले में भदेसर क्षेत्र में इनके हमले में घायल हुई एक महिला की मौत हो चुकी है। आरोपियों के कब्जे से कूंट, लट्ठ, सरिया, छुरी, मिर्च पाउडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ ने बताया कि आरणी थाना राशमी चितौडग़ढ़ निवासी शंकर उर्फ रतन उर्फ मदन पुत्र ईश्वर उर्फ हीरा कालबेलिया, राजू उर्फ हौजी उर्फ राजिया पुत्र ईश्वर उर्फ हीरा कालबेलिया, नंगावली थाना मंगलवाड़ चित्तौडग़ढ़ निवासी नारू उर्फ नारायण पुत्र मांगू कालबेलिया, नंगावली निवासी लक्ष्मण उर्फ कालू पुत्र मांगू कालबेलिया, आरणी निवासी हीरा उर्फ ईश्वर पुत्र नाथू कालबेलिया को पकड़ा है। शंकर, राजू से लोहे की कूंट, नारू से छुरी, लक्ष्मण से सरिया, हीरा से लट्ठ मिला है। आरोपियों के पास रस्सी, पुडिय़ा में मिर्च पाउडर मोटरसाइकिल मिली है। आरोपियों को शुक्रवार शाम डगवाड़ा गांव के ऊपर घाटी में पहाड़ी पर बने आश्रम में डकैती की योजना बनाते पकड़ा।
ऐसे करते हैं वारदात
एसपीने बताया कि आरोपी हथियारों की नोक पर रात में महिलाओं के पैर काटकर कडिय़ां लूट लेते हैं। रात में खेतों पर बने मकानों में लूटपाट, सुनसान इलाकों में बने मकानों में चोरी लूटपाट, अकेली महिलाओं से जेवर लूटने के आदी हैं।
इन थानों में हो चुके हैं चालान
नाथद्वाराथानाधिकारी मनजीतसिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के मामले में पुलिस चालान पेश कर चुकी है। चालान भदेसर, राशमी, गंगापुर डबोक पुलिस पेश कर चुकी है।
ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
एसपीने बताया कि थानाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सालोर से फतहनगर-सनवाड़ रोड स्थित रूपावली गांव के तिराहे के पास होटल के पीछे श्रीनाथजी बीड़े के जंगल में झाडिय़ों के बीच पांच-छह व्यक्ति बैठे हैं। पुलिस मौके पर तो आरोपी आपस में बात कर रहे थे कि डगवाड़ा के ऊपर घाटी में पहाड़ी पर आश्रम में रहने वाले पुजारी के पास काफी माल रुपए हैं। ये उसे लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को घेरा डालकर पकड़ लिया।
कहां-कहां की लूट डकैती
आरोपियोंने उदयपुर जिले के मावली, डबोक, कानोड़, चित्तौड़ जिल