- Hindi News
- मदद को आगे आए ग्रामीण, कलेक्टर भी पहुंचे अस्पताल
मदद को आगे आए ग्रामीण, कलेक्टर भी पहुंचे अस्पताल
हॉस्पिटल परिसर में भी सड़क \\\"जानलेवा\\\'
इधर फिर हादसा, 30 फीट खाई में बस
मुझे छोड़कर मत जाना..
एक हादसे में 89 जानें लेने वाली सड़क सात सालों में नहीं सुधारी
घटना स्थल पर थी सिर्फ चीख-पुकार, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
भास्कर न्यूज | चारभुजा/राजसमंद
देसूरीकी नाल में जिस जगह पर स्कूली बस पलटी वह डेंजर जोन में अाता है। आठ किलोमीटर तक सड़क संकरी है। विकट मोड़ भी हैं। इस कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। सात साल पहले करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ट्राेला पलटने से 89 लोगों की जानें गईं थीं। इसके बावजूद सड़क में सुधार नहीं किया गया है। पंजाबी पुलिया के पास सिर्फ एक पुलिया बना दी गई। सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई है। सड़क खस्ताहाल है।
पाली चारभुजा मेगा हाइवे के तहत इसको चौड़ा करना है, लेकिन आठ कलोमीटर तक देसूरी की नाल की यह सड़क चौड़ी नहीं हो पाई है। वन्य जीव बोर्ड को रिपोर्ट नहीं आने से सड़क की स्थिति नहीं सुधरी है। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि देसूरी की नाल से पाली रोड पर सड़क चौड़ा करने के संबंध में राजसमंद वन विभाग से कोई काम अटका नहीं है। वन संरक्षण अधिनियम के तहत सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को स्वीकृति दी जाती है। राजसमंद वन विभाग की ओर से पॉजिटिव कमेंट के साथ राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहां से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
िवभाग से स्वीकृित नहीं िमली
^हमारेपास वन विभाग से सड़क चौड़ी करने के संबंध में लिखित में स्वीकृति नहीं अाई है। अगस्त महीने में राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड में भी मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति आते ही सड़क को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विनोदमाथुर, आरएसआरडीसी,पाली के प्रोजेक्टर डायरेक्टर
क्षमता से अधिक थी सवारियां
स्कूलबस में 30 सवारी की क्षमता वाली बस हैं लेकिन इसमें क्षमता से अधिक 51 सवारियां भरी हुई थी। बस में 8 स्टाफ 43 बालक बालिकाएं थीं, जिनकी उम्र 7 से 15 साल के बीच में थी। गौरतलब है यह संकरी रोड है और डेंजर जोन में आता है।
दोदिन के भ्रमण पर निकले थे आसुपर से
सभीदो दिन के भ्रमण पर मंगलवार तड़के आसपुर से रवाना हुए थे। ट्यूर के तहत पहले वे नाथद्वारा में श्रीनाथ जी, मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ चारभुजानाथ दर्शन किए। सुबह दर्शन करने के बाद ये पाली रोड