- Hindi News
- नाथद्वारा के कन्या कॉलेज का किया निरीक्षण
नाथद्वारा के कन्या कॉलेज का किया निरीक्षण
बैठक कर जानी काॅलेज की स्थिति
शहरके कन्या कॉलेज में सोमवार को आई नैक पीयर टीम ने निरीक्षण किया। टीम का प्राचार्य डॉ. वीके भाटिया ने स्वागत किया। प्राचार्य ने बताया कि टीम की चेयरपर्सन गुजरात विश्वविद्यालय पाटन की प्रोफेसर बीए प्रजापति, मैम्बर को-ऑर्डिनेटर बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, मैम्बर लिंगदोह शिलोंग मेघालय के डॉ. भारती सिंह थे। नैक प्रभारी अल्का चौहान ने बताया कि निरीक्षण के प्रथम दिन टीम ने आईक्यूएसी टीम मैंबर्स के साथ बैठक की। इसमें कॉलेज की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
भविष्य में की जाने वाली प्रवृत्तियों की रूपरेखा रखी। बैठक के पश्चात टीम ने विभिन्न विषयों, संकाय, प्रवृत्तियों के विद्यार्थियों के साथ चर्चा की। कॉलेज मे संचालित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक शैक्षणेत्तर गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।