पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले से साढ़े पांच हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे

जिले से साढ़े पांच हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री माहेश्वरी ने सामुदायिक भवन, सीसी सड़क के उद्घाटन किए, समस्याएं सुनी

कुंवारिया। कस्बे में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करतीं पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी, प्रधान देऊबाई, सरपंच यशोदा पोरवाल अन्य। भास्कर

भास्कर न्यूज|कुंवारिया

पीएचईडीमंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा है कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। गांवों में पानी की समस्या का निराकरण करवाया जाएगा। जन समस्याओं को हल करना पहली प्राथमिकता रहेगी। पीएचईडी मंत्री ने सोमवार शाम को कुंवारिया कस्बे में आधा दर्जन विकास कार्यों का उद्घाटन किए है। इस दौरान वे रेगर बस्ती में सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में जन सभा को सम्बोधित कर रही थीं। मंत्री किरण ने कहा कि केंद्र प्रदेश में भाजपा सरकार की कड़ी से कड़ी जोड़ दी है। अब पंचायतराज चुनावों में भी कड़ी जोड़कर विकास का सपना साकार करें। इस अवसर पर राजसमंद प्रधान देऊ बाई, सरपंच यशोदा पोरवाल, प्रवीण पीपाड़ा, मुकेश शर्मा, रतन लाल खटीक, सुखदेव यादव उपस्थित थे।

इनकाहुआ उद्घाटन

पीएचईडीमंत्री किरण ने मेला परिसर में नवनिर्मित रंगमंच, नीलकंठ महादेव चौराहा के समीप पूर्बिया समाज के सामुदायिक भवन, मींडावाली के पास खटीक समाज के सामुदायिक भवन, पंचायत की ओर से लगाई गई रोड लाइटें, बालिका स्कूल से राउमावि तक सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद मंत्री माहेश्वरी ने चारभुजानाथ के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी बसंती लाल पाराशर ने मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा ओढ़ाकर प्रसाद दिया।

राजसमंद.भाजपा कार्याकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को किशोर नगर आवरी माता मंदिर के पास एक आवास पर हुई। बैठक पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी, जिला सह प्रभारी अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने ली। भाजपा मीडिया जिला प्रभारी किशोर गुर्जर ने बताया कि बैठक में प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर जयपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिले की चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर जाएंगे। जिले से 108 बसों में साढ़े पांच हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। नाथद्वारा विधानसभा से 25 बसें, राजसमंद विधानसभा से 40 बसें, कुंभलगढ़ विधानसभा से 23 बसें भीम विधानसभा से 20 बसें लगाई जाएगी। बसें विधानसभावार 12 दिसम्बर शाम को रव