पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में कर्मचारियों की कमी, लोग परेशान

भामाशाह शिविर में कर्मचारियों की कमी, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकार्यालय में सोमवार को भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए शिविर में कम कर्मचारी होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।

कार्यालय में वार्ड 18 के लिए शिविर रखा गया था। कार्ड के लिए वार्डवासियों की लम्बी लाइन सुबह से ही लगनी शुरू हो गई। ठेकेदार की ओर से चार सेटअप भामाशाह के लिए तथा 8 कर्मचारी, 2 सेटअप आधार कार्ड के लिए पर 4 कर्मचारी होने चाहिए। सोमवार को इनमें से मात्र 4 कर्मचारी के होने से लम्बी लाइन लग गई। एक-एक कार्ड के नामांकन के लिए घंटों इन्तजार से परेशान लोगों ने नपा के अध्यक्ष लालजी मीणा से शिकायत की। अध्यक्ष मीणा ने ठेकेदार गजेन्द्र सिंह को फोन कर लापरवाही नहीं बरतने कर्मचारी पूरे लगाने को कहा। मीणा ने कहा कि आगे से शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।