पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवपुरा खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष नियुक्त

देवपुरा खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवपुरा खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष नियुक्त

राजसमंद| खाद्यान्नव्यापार मंडल राजनगर की बैठक सोमवार को देवडूंगरी मंदिर प्रांगण में महेन्द्र देवपुरा जिला महामंत्री खाद्यान्न की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्यनारायण देवपुरा को खाद्यान्न व्यापार मंडल राजनगर का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रमेश मांडोत, महामंत्री शंकरलाल लड्ढा, संगठन मंत्री सज्जनसिंह राठौड़, कैलाश पूर्बिया, प्रचार-प्रसार मंत्री शंकरलाल कुमावत को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापार मंडल की ओर से प्रत्येक सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्याम भोई, शरद लड्ढा, भैरुलाल बापना, ललित माली, तुलसीराम यादव उपस्थित थे।

आजअमावस्या पर बंद रहेंगे मार्बल गोदाम

राजसमंद| मार्बलमंडी के गोदाम बुधवार को बंद रहेंगे। मार्बल ट्रेडर्स एसोसिएशन महामंत्री सुशीला बड़ाला ने बताया कि प्रत्येक माह की अमावस्या को समस्त मार्बल गोदामों पर मार्बल व्यवसाय बंद रहता है। तिथि की घटत-बढ़त के कारण अमावस्या गुरुवार मानी गई है।

राज्यपालकाे श्रीजी आने का न्यौता दिया

नाथद्वारा| शहरके भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर में राज्यपाल कल्याणसिंह का उपरणा श्रीजी की छवि भेंट कर स्वागत किया। कार्यकर्ता देवेन्द्र लोधा ने बताया कि राज्यपाल को नाथद्वारा में श्रीजी के दर्शन को आने का न्यौता भी कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया, इसे उन्होंने स्वीकार कर आने को कहा। इस दौरान बालकृष्ण शर्मा, अशोक वैष्णव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रतिभाओंका सम्मान 28 को

रेलमगरा| श्रीशृंगी ऋषि प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के तत्वावधान में 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे तृतीय सुखवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम गायत्री शक्ति पीठ संस्थान मातृकुंडिया में रखा गया है।

समिति के सचिव नानालाल सुखवाल ने बताया कि समारोह में इस साल कक्षा 10 12 के सभी संकायों में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

शिवसेना की कार्यकारिणी गठित

दरीबा| मेहन्दुरियाके पास भैरवधाम बाडिया का बावजी पर शिव सेना की बैठक तहसील प्रमुख देवराज लोहार की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिव सेना की मेहन्दुरिया इकाई का गठन किया गया। पंचायत प्रमुख मुकेश सुखवाल, शाखा प