महिला आयोग की सदस्य खेरिया राजसमंद में
राजसमंद|राष्ट्रीय महिलाआयोग की सदस्य हेमलता खेरिया मंगलवार को उदयपुर से राजसमंद आएगी। कलेक्टर कैलाश चन्द वर्मा ने बताया कि खेरिया बुधवार को चारभुजा जाएगी। जहां वे महिला को निर्वस्त्र कर गधे पर घुमाने के मामले में जांच करेगी। इसके बाद नाथद्वारा रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि खेरिया गुरुवार को नाथद्वारा से उदयपुर जाएगी।