पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांस्टेबल सहित चार स्वाइन फ्लू पॉिजटिव

कांस्टेबल सहित चार स्वाइन फ्लू पॉिजटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के चार और पॉजीटिव रोगी मिले हैं। इसमें से एक कांस्टेबल उसका पुत्र है। कांस्टेबल का इलाज अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी को आरके अस्पताल से उदयपुर रेफर कर दिया है।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इकरामुद्दीन चुड़ीघर ने बताया कि पुलिस लाइन के 40 साल के कांस्टेबल, उसके 13 साल के बेटे, एमडी निवासी नौ साल की बालिका, कांकरोली हस्तिनापुर के 56 वर्षीय में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके पहले 11 रोगियों की पुष्टि हुई थी। अब तक कुल 14 रोगी हो चुके हैं। फ्लू से बचाव के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर 32 हजार 933 लोगों ने आयुर्वेदिक काढा़ पीया। सोफिया सीनियर सैकंडरी स्कूल ने 1 हजार लोगों को काढा पिलाया। मुखर्जी चौराहे पर 2 दिन और काढा पिलाया जाएगा। केलवा, गोमती चौराहे एवं कुंवारिया में काढा पिलाएंगे। महेश प्रगति संस्थान के सचिव गोपाल मंडोवरा ने बताया कि रविवार को मुखर्जी चौराहा, कांकरोली, पुराना बस स्टैंड, पुरानी कलेक्टरी के पास, धोइंदा बस स्टैंड एवं फव्वारा चौक राजनगर में शिविर में दवा पिलाई जाएगी।

खमनोर.कस्बेकेआयुर्वेद अस्पताल में तीन हजार छह सौ ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद औषधालय के डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. दिलीप स्वर्णकार ने लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ सांसद हरिओमसिंह राठौड़, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी ने भी काढ़ा पिया।

कुंभलगढ़.कस्बेमेंघर-घर सर्वे किया। उपखण्ड अधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रहलाद सिंह सोलंकी ने बताया कि रोगी के परिवार के 3 सदस्यों का शनिवार को जांच के लिए राजसमंद रेफर किया। डाॅ. गंगा राम चौधरी के नेतृत्व में 160 घरों में सर्वे किया गया।

भीम.कस्बे केमाॅर्डन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुख्त्यारसिंह के सानिध्य में स्कूल के 1134 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। विद्या निकेतन विद्यालय के 284 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। चारभुजा.सेवंत्रीकी 12 भागलों, विद्यालयाें के बालकों ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया।

नाथद्वारा.शहरकेआयुर्वेद अस्पताल में तीन दिन तक काढा़ पिलाया जाएगा। अस्पताल की वैद्य सुरेखा ने बताया कि रविवार से अस्पताल में सुबह 11 बजे से गांधी बाजार व्यापार मंडल आयुर्वेद अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में काढा़ पिलाया जाएगा।

13 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

डॉक्टरचुड़ीघर ने बताया कि स्वाइन फ्लू के सर्वे प्रभारी एपेडेमियोलॉजिस्ट हरीश कुमार के नेतृत्व में टीमों ने घर-घर सर्वे किया है। 25 टीमों ने शनिवार को राजनगर, कांकरोली, सनवाड़ा, हाउसिंग बोर्ड, बांडियावाल सहित आसपास के इलाकों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान 13 हजार 716 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 613 मरीज कैटेगरी के मिले। इनमें कांकरोली हाथीनाड़ा की 16 साल की युवती है। 35 साल की पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी की प|ी, सनवाड़ में 40 अधेड़ तथा धोइंदा हाउसिंग बोर्ड में 40 साल में स्वाइन फ्लू बी कैटेगरी के होने की पुष्टि हुई है। चारों को मौके पर टेमीफ्लू देकर आरके अस्पताल भेज उनका सैंपल लिया गया है।

राजसमंद। सोफिया पब्लिक स्कूल में काढा पिलाते हुए।

भीम। लोगों को काढा पिलाते हुए।