सड़क सुरक्षा पर जागरूकता
नाथद्वारा. सड़कसुरक्षा को लेकर संगोष्ठी का आयोजन जिला परिवहन विभाग, वंडर सिमेंट, मिराज ग्रुप, आरके मार्बल तथा हिन्दुस्तान जिंक के संयुक्त तत्वाधान में उपली ओडन स्थित मिराज ऑडिटोरियम में हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
संगोष्ठी के तहत आकाशवाणी के केन्द्र उदयपुर के पूर्व निदेशक माणिक आर्य के निर्देशन में राजेश सालवी एंड ग्रुप की ओर से सड़क सुरक्षा पर बनाए गए लोकगीतों पर एकल समूह नृत्य पेश किए गए। कलाकारों ने जिला परिवहन अधिकारी वीरेन्द्रसिंह राठौड़ द्वारा लिखे गए गीत\\\'\\\' ड्राइवर केणों मान रे, जिंदगी घणी अनमोल पर युगल नृत्य कर तालियां बटोरी। वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा की कमी के चलते होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया। संगोष्ठी में छात्र छात्राओं द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा पर शपथ दिलाई गईं। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी राठौड़ ने कहा कि यह पहला मौका है जब सड़क सुरक्षा जैसे संगोष्ठी कार्यक्रम में काव्य पाठ, लोकगीत, लोकनृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी के आयोजक मिराज ग्रुप,जेके टायर, हिन्दुस्तान जिंक वंडर सीमेंट, के अधिकारियों, प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा के उपायों पर विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जिले की 6 स्कूलों के छात्र छात्राओं अध्यापकों ने शिरकत की। इनमें राजसमंद की आलोक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, लक्ष्मीपत सिंघानिया, डीएवी स्कूल, श्रीजी पब्लिक, सीबीए सेन्ट मीरा स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र वर्मा भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने उद्बोधन दिया।