- Hindi News
- राजसमंद के कलाकारों ने कर्नाटक में दी प्रस्तुति
राजसमंद के कलाकारों ने कर्नाटक में दी प्रस्तुति
भारतसरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केंद्र के मार्फत बीजापुर (कर्नाटक) में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में राजसमंद नाथद्वारा क्षेत्र के कलाकारों ने शुक्रवार रात को एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
राजस्थानी सांस्कृतिक दल प्रभारी एवं राष्ट्रीय युवा अवार्डी प्रेमशंकर भट्ट ने बताया कि कलाकारों ने भवई, चरी, गोरबंद, कालबेलिया नृत्यों सहित अनेक लोक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति एवं कला से जुड़े कार्यक्रमों ने खूब तालियां बटोरी। सरसुनिया से राजेश जोशी, नाथद्वारा से उषा मेवाड़ा, निधि दाधीच, निशा कुंवर, कृतिका श्रोत्रिय, तारा आमेटा सहित अनेक कलाकारों ने मनोरंजक एवं संदेश भरे कार्यक्रम दिए। कार्यक्रम में खाय प्रस्तुतियों पर राजस्थान के कलाकारों का विशेष सम्मान किया गया। कलाकारों का दल 10 फरवरी को लौटेगा।