पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र प्रभु संभालेंगे रेलमगरा पंचायत समिति की कमान

छात्र प्रभु संभालेंगे रेलमगरा पंचायत समिति की कमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलमगरा. प्रधान के लिए प्रभु का नामांकन करवाकर बाहर आते मंत्री, विधायक।

रेलमगरा|प्रभुलाल भीलपहले एसटी वर्ग के प्रधान बने हैं। इस बार पंचायत समिति के 17 वार्डों में भाजपा ने 15 कांग्रेस ने 2 सीटें जीती है। प्रधान की सीट एसटी के लिए आरक्षित हुई है। प्रधान बनने को लेकर नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के अलग-अलग दावेदार थे। अंत में एक मत होकर कल्याण सिंह गुट के प्रभुलाल को प्रधान बनाने की सहमति बनी।

नामांकन लिए विधायक कल्याण सिंह प्रभुलाल को लेकर आए। निश्चित समय तक ओर कोई नामांकन नहीं होने पर प्रभुलाल को प्रधान निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राज्य सराकार द्वारा जारी योजनाओं को नीचे के स्तर तक पहुंचाया जाएगा। रेलमगरा पंचायत समिति में फ्लोराइड युक्त गांवों को बाघेरी नाका से जोड़ कर शुद्ध पानी की सप्लाई करवाना है। यातायात की सुविधा से वंचित पंचायत मुख्यालयों को यातायात से जोडा़ जाएगा। खराब सड़कों की मरम्मत की जाएगी। क्षेत्र को हिन्दुस्तान जिंक से रोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाने की कोशिश की जाएगी।