बाजार में वैष्णवों से चहल-पहल, श्रीनाथजी प्रभु को गुलाल से रिझाया
नाथद्वारा| श्रीनाथजीप्रभु की नगरी में रविवार की छुट्टी पर वैष्णवों की आवक से बाजारों में चहल-पहल रही। मंदिर में हर दर्शन में दर्शनार्थियों की कतार बनी रही। रविवार को श्रीनाथजी की हवेली में फाग के भाव से बाल स्वरूपों को लाड़ लड़ाए गए। शृंगार झांकी मं श्रीनाथजी प्रभु के संग श्रीलालन प्यारे को अनूठा शृंगार अंगीकार कराया गया। राजभोग झांकी में बाल स्वरूपों को मुखिया बावा ने गुलाल से रिझाकर आरती उतारी वहीं कीर्तनकारों ने जयदेव कृत अष्टपदी का गान किया। वैष्णव भी दर्शन के दौरान गुलाल से सराबोर हो गए।
यातायातपुलिस की पुख्ता रही व्यवस्था: राजभोगके दर्शनों में गुजरात, महाराष्ट्र से वैष्णव वाहनों से दर्शन करने पहुंचे। यातायात पुलिस के एसआई के निर्देशों पर जवान दर्शनों के बाद दर्शनों के दौरान चौपाटी तक कार अन्य वाहनों को व्यवस्थित करने में लगे रहे।