झाला क्षत्रिय महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
राजसमंद| मेवाड़क्षत्रिय महासभा तहसील नाथद्वारा के अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह झाला भूमलगढ़ निर्विरोध निर्वाचित किए गए। देलवाड़ा में गड़िया क्षेत्र के मेवाड़ क्षत्रिय सभा भवन में चुनाव हुए। कार्यकाल तीन साल के लिए रहेगा।
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष नवल सिंह झाला ने बताया कि महासभा की नाथद्वारा तहसील अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक फार्म भरने का समय साढ़े 11 बजे तक फार्म उठाने का था। अध्यक्ष के लिए महज एक आवेदन आया। जिसके तहत चंद्र सिंह लक्ष्मण सिंह झाला का नाम प्रस्तावित किया। उसके बाद किसी ओर दावेदार ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद झाला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी हरिसिंह, रतनसिंह, निर्भय सिंह हरिसिंह डुलावत ने झाला को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि झाला पहले कल्याण सिंह चौहान में खेमे में शामिल थे। लेकिन टोल के मुद्दे को लेकर चौहान का खेमा छोड़कर पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी के खेमे में शामिल हुए थे।
राजसमंद। चुनाव के बाद अध्यक्ष झाला, समाजजन।