शिविर में 380 की जांच
कुंभलगढ़| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय कुंचोली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का दर्शन डेंटल के साझे में दंत चिकित्सा शिविर हुआ। जिसमें 380 लोगो के दांतों की जांच की गई। जिसमें आसपास के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्काउटर राकेश टांक, स्काउट सीओ सुरेंद्र कुमार पांडे, रघुवीर सिंह, रविंद्र मिश्रा, शंकर लाल जैन, रोशन लाल जैन, सागर मल, रतन लाल, कमलेश प्रजापत, धनराज भील सहित स्काउटर समाजसेवकों ने सेवाएं दी।
राजसमंद|संतोषीनगर कांकरोली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर हुआ। इसमें डॉ. विजय कुमार खिलनानी ने 110 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी। शिविर में डॉ. खिलनानी ने अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए स्वास्थ्य की जानकारी दी। शिविर राजेंद्र, ब्रजेश सनाढ्य की तरफ से लगाया। अधिकतर महिलाएं एसिडिटी एवं एनीमिया से ग्रसित थी।
नाथद्वारा|मंडियानामें शनिवार को स्वास्थ्य अभियान के तहत आरोग्य शिविर अटल सेवा केंद्र पर हुआ। शिविर का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य अशोक वैष्णव सरपंच राजकुमारी वैष्णव ने किया। शिविर में 248 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। 8 रोगियों को गंभीर बीमारी के चलते उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया। इस दौरान डॉ. खुशवंत जैन, डॉ. ललित उपाध्याय, दिनेश लौहार, रायवंती अहारी उपस्थित थीं।
, एलएचवी शोभा डामोर, एएनएम सोफिया किता ने सेवाएं दी।