- Hindi News
- National
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अव्वल छात्रों का चयन, पुरस्कार बांटेंगे
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अव्वल छात्रों का चयन, पुरस्कार बांटेंगे
राजसमंद| अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2015 की प्राथमिक विद्यालय सूची रविवार को जारी की गई। जिला सचिव गिरिजाशंकर पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में 1 लाख 18 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे। कक्षा 5 के किशनसिंह राप्रावि परमारों की भागल प्रथम, सुरेशसिंह राप्रावि दसाणों की भागल शिशोदा द्वितीय, रतनलाल राप्रावि देवगांव राजसमंद तृतीय रहे। कक्षा 6 में कृष्णा सुथार रामावि डिंगरोल प्रथम, केसरसिंह राउप्रावि सांवला की मांची द्वितीय, पिंकी राउप्रावि वावदा तृतीय रहे। कक्षा 7 में सुमित्रा राउप्रावि नौगामा प्रथम, संगीता सालवी राउप्रावि सोनियाना रेलमगरा द्वितीय, अरविंदसिंह राउप्रावि अरणिया तृतीय रहे। कक्षा 8 में लोकेश सिंह सरस्वती विद्या मंदिर टॉडगढ़ प्रथम, पूजा रावत राउप्रावि कस्तूरबा गांधी विद्यालय सेलागुढ़ा द्वितीय, अंकित सिंह राउप्रावि सुनार कुड़ी तृतीय रहे। कक्षा 9 में संयम जैन विवेकानंद स्कूल आमेट प्रथम, डिंपल रामप्रकाशाचार्य विद्यालय बरार द्वितीय, पूर्णिमा यूनिक उमावि कांकरोली तृतीय रहे। कक्षा 10 में घनश्यामसिंह रामप्रकाशाचार्य विद्यालय बरार प्रथम, पारस गाडरी बनेडिया द्वितीय, प्रियंका पालीवाल टैगोर पब्लिक स्कूल माध्यमिक फरारा तृतीय रहे। कक्षा 11 में ललिता प्रथम, ललित पंवार केलवा द्वितीय, जयप्रकाश रेगर राउमावि भीम तृतीय रहे।
कक्षा 12 हिमांशी काबरा हरि क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी नाथद्वारा प्रथम, सुष्मिता सुखवाल राउमावि रेलमगरा द्वितीय एवं शुभम सुखवाल राउमावि बामणिया कला तृतीय रहे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1500 रुपए, 400 रुपए, 300 रुपए, प्रतीक चिह्न प्रदान किए जाएंगे।