खेल सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं
नाथद्वारा| श्रीजीपब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक खेल सप्ताह के चौथे दिन शुक्रवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में 4 गुणा 100 रिले, शॉटपुट, लोंग जम्प, 200 मीटर रेस की स्पर्धा हुई।
नर्सरी से पांचवीं तक वर्ग में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। शॉटपुट प्रतियोगिता के 11 12 वर्ग में तनवी चौहान प्रथम, भूमिका वाधवा द्वितीय रही। बालक वर्ग में हितेश प्रजापत प्रथम, अरुण राधाकृष्णन द्वितीय रहे। 200 मीटर रेस के 9 से 10वीं कक्षा वर्ग में अर्वा बोहरा प्रथम, जेनम बोहरा द्वितीय रही। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अनुज नरुका प्रथम, गजेंद्र प्रताप द्वितीय रहे। कक्षा 11 से 12 वर्ग में बालिका वर्ग में शकीना चूड़ीवाला प्रथम, निकिता बंसल द्वितीय रही। 1600 मीटर रेस प्रतियोगिता के 11वीं से 12वीं बालक वर्ग में प्रदीप सैनी प्रथम, गेवर रेबारी, हिमांशु जैन द्वितीय रहे। पूजा थाली प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 तक वर्ग में चहेती खण्डेलवाल, किरण राठौड़ प्रथम, निकिता खण्डेलवाल द्वितीय रही। रंगोली प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 10 वर्ग में काजल सोनी ग्रुप प्रथम, दिव्य जोशी, रोनित कुमावत द्वितीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में आयुष स्वर्णकार प्रथम, दक्ष पुरोहित द्वितीय रहे। टैलेंट हंट प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में अंकित पालीवाल प्रथम तथा मिहिर जैन द्वितीय रहे।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता का संयोजन सुनील चौधरी, दुर्गा राव, अर्चना राव, आभा गौतम, वर्षा चौधरी द्वारा तथा खेल प्रतियोगिताओं का संयोजन सतीश भाटिया, जयेश सनाढ्य, प्रशान्त वैष्णव, विनोद गहलोत द्वारा किया गया।